IPL 2025 कई खिलाड़ियों के लिए आखिरी आईपीएल हो सकता है। कुछ खिलाड़ियों को उम्र के कारण आगे मौका मिलना मुश्किल है तो कुछ खिलाड़ियों को फॉर्म के कारण मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स के ही 3 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका ये आखिरी आईपीएल हो सकता है। तो चलिए अब हम देखते हैं कौन हैं ये 3 खिलाड़ी।
1. एमएस धोनी
एमएस धोनी का IPL 2025 आखिरी आईपीएल हो सकता है। पिछले कई सालों से एमएस धोनी को लेकर अटकलें लगाई जाती आई है, लेकिन वो हर साल खेलते गए और सभी को चौंकाते रहें।
अब एमएस धोनी 43 साल के हो गए हैं और अगले साल आईपीएल आने तक 44 साल के हो जाएंगे जिससे उनकी फिटनेस पर असर दिखता जाएगा। एमएस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहें हैं।
2. रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स से की थी और उनको अपना अंत भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही करना हैं।
रविचंद्रन अश्विन की गेंदबाजी अब टी20 क्रिकेट में इतनी प्रभावशाली नहीं रही जिससे उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल हो सकता है। IPL 2025 उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।
3. दीपक हुड्डा
दीपक हुड्डा अभी वैसे एक युवा खिलाड़ी ही है, और इस IPL 2025 में वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं। दीपक हुड्डा का प्रदर्शन आईपीएल में पिछले कुछ सालों से खराब रहा है।
दीपक हुड्डा अगर इस IPL 2025 में फ्लॉप होते हैं तो उनको अगले साल कोई टीम खरीदी नहीं करना चाहेगी।