IPL 2025
IPL 2025

आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट फैन्स को चिंता में डाल दिया है। इस बार मामला सिर्फ़ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

क्यों IPL 2025 होगा रद्द?

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। हाल ही में भारत सरकार ने “मिशन सिंदूर” लॉन्च किया है, जिसके तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों को टारगेट किया जा रहा है। इस ऑपरेशन के चलते भारत-पाक युद्ध की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, अगर युद्ध की स्थिति घोषित होती है, तो आईपीएल 2025 (IPL 2025) को तुरंत प्रभाव से स्थगित या रद्द किया जा सकता है।

बीसीसीआई और सरकार के बीच लगातार बैठकें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) फिलहाल सरकार के संपर्क में है और दोनों पक्ष मिलकर हालात की गंभीरता को समझने में लगे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि अगर सीमाओं पर हालात और बिगड़ते हैं, तो बड़े स्तर पर राष्ट्रीय संसाधनों को खेल आयोजनों से हटाकर सुरक्षा में लगाया जाएगा। इसका मतलब साफ है आईपीएल जैसे बड़े इवेंट्स पर ब्रेक लग सकता है।

IPL 2025 को पोस्टपोन कर देंगे

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के लिए टीमें अपना आधे मैचेज खेल चुकी हे लेकिन अब इस युद्ध की संभावनाओं ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी है। करोड़ों फैन्स, विदेशी खिलाड़ी, स्पॉन्सर और ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स सभी अनिश्चितता में हैं।

Read More:पंजाब किंग्स को जीतने होंगे इतने मैच, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम, देखें पूरा समीकरण