IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 काफी रोमांचक हो गया है और सभी खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ खेल रहे हैं। अब तक इस आईपीएल 2025 में 3 ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने पहले दोनों मैचों में अर्धशतक लगाया है। आज हम आपको इन 3 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे।

1. निकोलस पूरन

निकोलस पूरन के पास IPL 2025 में अभी ऑरेंज कैप मौजूद हैं और उन्होंने पहले 2 मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी पारी कोई नहीं भूल सकता जिसमें उन्होंने 26 गेंदों पर 70 रन बनाए।

2. साई सुदर्शन

साई सुदर्शन IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए पहले 2 मैचों में 2 अर्धशतक लगा चुके हैं। साई सुदर्शन काफी निरंतरता से बल्लेबाजी करते हैं और इसका परिचय उन्होंने पहले 2 मैचों में दिया।

3. मिचेल मार्श

लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे मिचेल मार्श ने IPL 2025 के पहले दोनों मैचों में अपनी टीम के लिए अर्धशतक लगाया और अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Read More: आईपीएल 2025 के बाद अंबानी लेंगे बड़ा फैसला, इस खिलाड़ी को किया जा सकता है मुंबई इंडियंस से रिटायर