IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 के दौरान कुछ ऐसे युवा चेहरे उभरे हैं, जिनकी चर्चा चारों ओर हो रही है। वहीं टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर की नजर भी इन सितारों पर पड़ी है। इस बार के आईपीएल में प्रदर्शन ऐसा रहा कि शायद जल्द ही ये खिलाड़ी भारतीय जर्सी में नजर आएं।

3)अनिकेत वर्मा

अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने एक शानदार अर्धशतक जड़ा, और उनका सर्वोच्च स्कोर 74 रन रहा। उन्होंने अपनी छोटी सी आईपीएल यात्रा में 8 चौके और 12 छक्के लगाए हैं, जो उनकी स्ट्राइकिंग क्षमता को दर्शाते हैं। गौतम गंभीर को उनकी बल्लेबाज़ी में एक फिनिशर की झलक दिखाई दी है।

2)विप्रज निगम

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए विप्रज निगम ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान दिया। उन्होंने इस सीजन में 7 विकेट लिए और कुछ अहम मौकों पर बल्ले से भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। उनका ऑलराउंड प्रदर्शन गौतम गंभीर को खासा पसंद आया है। टीम इंडिया को हमेशा एक भरोसेमंद ऑलराउंडर की जरूरत रही है जडेजा के बैकअप के तौर पर, और गंभीर के अनुसार विप्रज निगम उस भूमिका में फिट हो सकते हैं।

1) प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य ने IPL 2025 में 103 रन की शतकीय पारी खेली और पूरे टूर्नामेंट में 20 चौके व 16 छक्के जड़े। उनकी बल्लेबाज़ी में आक्रामकता और क्लास दोनों नजर आई। गंभीर को उनमें एक ऐसे ओपनर की झलक दिखी है जो T20 क्रिकेट में शुरुआत से ही दबाव बना सकता है। अगर उनका ये फॉर्म बरकरार रहा, तो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनका दावा मजबूत हो सकता है।

Read More:आईपीएल इतिहास में सबसे कम टारगेट को डिफेंड करने वाली ये टॉप 5 टीमें