IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है और अब टीमें अभी से अगली सीजन की रणनीति बना रहे हैं। कई बड़े नाम जो कभी टीम की ताकत थे, अब उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। किन खिलाड़ियों को रीलिज किया जाएगा?
1. जैक फ्रेजर मैकगर्क (दिल्ली कैपिटल्स)
दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन जैक फ्रेजर मैकगर्क पर बड़ा भरोसा जताया था, लेकिन उन्होंने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। IPL 2025 में उन्होंने 6 मैचों में मात्र 55 रन बनाए। लगातार असफलताओं के कारण डीसी फ्रेंचाइज़ी उन्हें रीलिज करने का मन बना चुकी है और अगले सीजन किसी नए बल्लेबाज पर दांव लगाने की योजना बना रही है।
2. रविचंद्रन अश्विन (चेन्नई सुपर किंग्स)
IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 6 मुकाबलों में सिर्फ 5 विकेट और 9.90 की इकॉनमी रेट के साथ उन्होंने सीएसके फैंस को निराश किया। फ्रेंचाइज़ी को अब युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने की जरूरत दिख रही है, और ऐसे में अश्विन का रीलिज होना लगभग तय माना जा रहा है।
3. ग्लेन मैक्सवेल (पंजाब किंग्स)
पंजाब किंग्स के लिए ग्लेन मैक्सवेल का IPL 2025 बेहद खराब बीता। 6 पारियों में महज 48 रन बनाना उनके गिरते फॉर्म को दर्शाता है। ऐसे प्रदर्शन के बाद पीबीकेएस फ्रेंचाइज़ी भी मैक्सवेल के साथ अपने रिश्ते को समाप्त करने के मूड में दिखाई दे रही है।
4. आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)
IPL के बड़े सितारों में गिने जाने वाले आंद्रे रसेल का भी यह सीजन निराशाजनक रहा। 9 मैचों में सिर्फ 55 रन और 7 विकेट उनके नाम रहे। केकेआर फ्रेंचाइज़ी अब रसेल जैसे बड़े खिलाड़ी को रीलिज कर नए ऑलराउंडर विकल्प तलाशने की ओर बढ़ सकती है।
5. शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स)
राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर ने 9 मैचों में 187 रन जरूर बनाए, लेकिन अहम मौकों पर उनका फ्लॉप होना टीम की हार का बड़ा कारण रहा। खासतौर पर डीसी, एलएसजी और आरसीबी के खिलाफ डेथ ओवर्स में चोक करना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी रही। राजस्थान अब अच्छा फिनिशर की तलाश में रहेगा।
Read More:आईपीएल के बीच इस बल्लेबाज पर लगाया गया 4 मैच का बैन, अंपायर से भिड़ने पर लिया गया फैसला