IPL
IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कई विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया है। कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं, जिन्होंने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 50+ स्कोर बनाए हैं। इस सूची में एबी डिविलियर्स (ABD) सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं उन टॉप 6 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाए हैं, वह भी 200+ के स्ट्राइक रेट के साथ।

1. एबी डिविलियर्स -13 बार

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, जिन्हें ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाना जाता है, IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 13 बार 200+ के स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर बनाए हैं। RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं। उनका बेहतरीन शॉट चयन और आक्रामक शैली उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर रखती है।

2. डेविड वॉर्नर -10 बार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने IPL में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से कई बार टीम को जीत दिलाई है। उन्होंने 10 बार 200+ स्ट्राइक रेट के साथ 50+ का स्कोर बनाया है। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं।

3. किरोन पोलार्ड-9 बार

मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने वाले वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 9 बार 200+ स्ट्राइक रेट के साथ 50+ स्कोर बनाया है। पोलार्ड की खासियत रही है कि वह किसी भी परिस्थिति में बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

4. एमएस धोनी -8 बार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी ने भी कई मौकों पर आक्रामक बल्लेबाजी की है। उन्होंने 8 बार 200+ स्ट्राइक रेट से 50+ स्कोर बनाए हैं। धोनी का फिनिशिंग अंदाज और आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी उन्हें इस सूची में शामिल करता है।

5. क्रिस गेल -8 बार

T20 क्रिकेट के बेताज बादशाह क्रिस गेल भी इस सूची में शामिल हैं। उन्होंने भी 8 बार 200+ स्ट्राइक रेट से 50+ रन बनाए हैं। RCB और पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए गेल ने कई यादगार पारियां खेली हैं। जब वह फॉर्म में होते थे, तो गेंदबाजों के लिए बचना मुश्किल हो जाता था।

6. आंद्रे रसेल 8 बार

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 बार 200+ स्ट्राइक रेट के साथ 50+ स्कोर बनाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए रसेल ने कई बार अकेले दम पर मैच जिताए हैं।

Read More:6,6,6,4,6,6, जैक फ्रेजर मैकगर्क ने लगाया लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक, 10 चौंके और 13 छक्के लगाकर किया कमाल