IPL 2025 के चल रहा हे लेकिन उसके बाद अब 2026 की तैयारी अभी से शुरू करेंगे जो सुनके फैंस के बीच रोमांच को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। कुछ बड़ी टीमें अपने कप्तानों को लेकर बड़े फैसले लेने वाली हैं। इन बदलावों से न केवल टीमों की किस्मत बदल सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी गायकवाड़ के हवाले होगी
IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात कुछ खास अच्छे नहीं रहे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के चलते एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी संभालनी पड़ी। हालांकि, टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और सीएसके 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है।
लेकिन अब आईपीएल 2026 में गायकवाड़ की वापसी तय मानी जा रही है और फ्रेंचाइजी उन्हें पूरी तरह से टीम का स्थायी कप्तान बनाने जा रही है। मैनेजमेंट अब भविष्य की सोच के साथ टीम को नया आकार देना चाहता है।
कोलकाता नाइट राइडर्स को मिलेगा नया कप्तान
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन कर आईपीएल का खिताब जीता था, लेकिन 2025 में कहानी बदली। श्रेयस अय्यर नीलामी में चले गए थे, जिससे मजबूरी में केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी। अब आईपीएल 2026 सीजन से वेंकटेश अय्यर को फ्रेंचाइजी उन्हें नया कप्तान बनाने वाली है।
फ्रेंचाइजी कर रही है भविष्य की प्लानिंग
आईपीएल में हर फ्रेंचाइजी अब लॉन्ग टर्म सोचकर फैसले ले रही है। चाहे धोनी का अनुभव हो या रहाणे की क्लास, अब टीमें यंग टैलेंट पर भरोसा दिखाना चाहती हैं। ऐसे में 2026 से ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर नई उम्मीदों का भार होगा।
Read More:आईपीएल 2025 के बाद इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स