आईपीएल का मंच हर साल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका देता है। लेकिन जब कोई खिलाड़ी नाबालिग उम्र में ही इस बड़े मंच पर डेब्यू करता है, तो यह हर किसी के लिए चौंकाने वाला होता है। हाल ही में हुए वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू ने इस लिस्ट को पूरी तरह हिला दिया है।
1. वैभव सूर्यवंशी – 14 साल, 23 दिन (2025, राजस्थान रॉयल्स)
2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने IPL Youngest Debut का रिकॉर्ड तोड़ दिया। केवल 14 साल और 23 दिन की उम्र में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर कदम रखा। संजू सैमसन की चोट के कारण उन्हें मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से लपकते हुए 20 गेंदों में 34 रन बनाए। उनकी पहली ही गेंद पर लगाया गया छक्का IPL इतिहास में हमेशा याद रहेगा।
2. प्रयास रे बर्मन – 16 साल, 157 दिन (2019, आरसीबी)
इस सूची में दूसरा नाम है बंगाल के लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन का। उन्होंने 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL Youngest Debut किया। हालांकि डेब्यू अच्छा नहीं रहा और उन्होंने 4 ओवर में 56 रन दे दिए। इसके बाद उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर दिया गया।
3. मुइब उर रहमान – 17 साल, 11 दिन (2018, किंग्स इलेवन पंजाब)
अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुइब उर रहमान ने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना IPL Youngest Debut किया। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में कॉलिन मुनरो को एलबीडब्ल्यू आउट किया और कुल 2 विकेट लेकर 28 रन दिए। उस सीजन में उन्होंने 14 विकेट चटकाकर सभी को प्रभावित किया।
4. रियान पराग – 17 साल, 152 दिन (2019, राजस्थान रॉयल्स)
असम के ऑलराउंडर रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL Youngest Debut किया। अपने पहले मैच में उन्होंने 16 रन बनाए और बाद में सीजन में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। आज वे राजस्थान रॉयल्स के उप-कप्तान हैं।
5. प्रदीप सांगवान – 17 साल, 179 दिन (2008, दिल्ली डेयरडेविल्स)
आईपीएल के पहले सीजन में ही प्रदीप सांगवान ने चेन्नई के खिलाफ डेब्यू कर लिया था। उनके नाम IPL Youngest Debut का रिकॉर्ड कई वर्षों तक रहा। उन्होंने 4 ओवर में 40 रन दिए थे। इसके बाद वे कई टीमों के लिए खेले लेकिन 2022 के बाद से IPL में नहीं दिखे।
Read More:LSG के खिलाफ मिली हार के बाद रियान पराग ने खोया आपा, इस एक खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार