Kedar Jadhav
Kedar Jadhav

भारत में क्रिकेट, राजनीति ये ऐसी चीजें हैं जिससे लोग काफी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए होते हैं। कई बार क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो राजनीति में कदम रखते हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन से लेकर नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कई ऐसे क्रिकेटर रहें हैं जिन्होंने राजनीति में कदम रखा और अब टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी राजनीति में कदम रखने जा रहा है।

Kedar Jadhav की राजनीति में एंट्री

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव (Kedar Jadhav) राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं और वो महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने जा रहे हैं। आज मुंबई में बीजेपी के हेडक्वार्टर में वो राजनीति में कदम रखेंगे।

केदार जाधव (Kedar Jadhav)  राजनीति में एंट्री लेकर समाजसेवा करना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हैं।

Kedar Jadhav का क्रिकेट करियर

केदार जाधव (Kedar Jadhav)  के क्रिकेट करियर की बात करें तो वो महाराष्ट्र के लिए क्रिकेट खेलते थे। उनके टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 73 वनडे मैच और 9 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को कई मैच जिताएं।

केदार जाधव (Kedar Jadhav)  आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली केपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। अब केदार जाधव क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब राजनीति में एंट्री ले रहें हैं।

Read More:आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में आरसीबी की जीत के बाद देखें क्या हुआ बदलाव? मुंबई इंडियंस की हालत खस्ता