KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राईडर्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जा रहा है. इस मैच में दोनों टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया. और टॉस दिल्ली के पक्ष में गिरा. पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया. लखनऊ (KKR vs LSG) को पहली जीत मिल चुकी है वही कोलकाता को अभी एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. हालाँकि कोलकाता का पॉइंट टेबल का खाता बिला खेले ही खुल चुका है. अंतिम मुकाबला रद्द होने के बाद KKR को एक पॉइंट जरुर मिल गया था लेकिन जीत की तालाश अभी भी जारी है.
KKR vs LSG: टॉस जीतने के बाद दोनों कप्तान ने टीम पर दिया यह बयान
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच टॉस के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने बयान दिया. उन्होंने अपने टीम की प्लेइंग इलेवन पर बात करते हुए कहा कि,
“हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हम विपक्षी टीम को बल्लेबाजी के लिए मजबूर करना चाहते हैं, हमें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है। जीत से टीम का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं। हमें लगता है कि हमारे शीर्ष क्रम में बल्लेबाजों की संख्या अधिक है, लेकिन हमें अपने शीर्ष क्रम पर पूरा भरोसा है कि वे हमें जीत दिला देंगे।:
KKR के कप्तान रहाणे ने कहा कि,
“हम गेंदबाजी करना चाहते थे। (पिछले मैच में बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का जिक्र करते हुए) वह मैच खत्म ही नहीं हुआ, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता। सुनील आएंगे, वरुण अभी भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। जब कैम ग्रीन गेंदबाजी करेंगे तो हमारे पास एक अतिरिक्त गेंदबाज होगा।”
KKR vs LSG में यहाँ देखे दोनों टीम की प्लेइंग XI
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी
