आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जब KL Rahul को अपनी स्क्वाड में शामिल किया, तो फैंस को उम्मीद थी कि वह पूरे सीजन टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। उनकी शानदार फॉर्म और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए, फ्रेंचाइजी ने उन्हें एक अहम खिलाड़ी माना था। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि KL Rahul कुछ मुकाबले मिस करने वाले हैं। यह फैसला किसी चोट के कारण नहीं, बल्कि एक खास वजह से लिया गया है।
इस कारण आईपीएल के कुछ मैच मिस करेंगे KL Rahul

KL Rahul और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया की डिलीवरी 2025 की अप्रैल महीने में हो सकती है। ऐसे में राहुल, अपनी पत्नी के साथ इस खास मौके पर रहने के लिए एक या दो मुकाबले मिस कर सकते हैं। 2023 में शादी किया था और इन्होंने 8 नवंबर 2024 को अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
अथिया शेट्टी, बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी और निर्देशक माना शेट्टी की बेटी हैं। उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
KL Rahul का हालिया प्रदर्शन और दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहमियत

KL Rahul हाल ही में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीत में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में ऋषभ पंत के ऊपर प्राथमिकता दी गई, और उन्होंने इस फैसले को सही साबित किया। 32 वर्षीय KL Rahul ने अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स में भी सुधार किया है, जो चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान देखने को मिला।
इस टूर्नामेंट में KL Rahul ने 140 रन बनाए और कई मौकों पर भारत के लिए संकटमोचक बने। खासतौर पर फाइनल और सेमीफाइनल में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन रही। सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 42 रन बनाए, जबकि फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 34 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने खुद को एक बेहतरीन फिनिशर के रूप में साबित किया, जिससे उनकी आलोचनाओं का जवाब भी मिला।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह राहत की बात है कि राहुल पूरे सीजन से बाहर नहीं होंगे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति टीम के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम किस रणनीति के साथ मैदान में उतरती है।