LSG vs DC

LSG vs DC: आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. LSG vs DC दोनों टीम के कप्तान मैदान में टॉस के लिए उतरे. लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान ऋषभ पंत और दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल है. टॉस के लिए सिका उछला तो टॉस ( LSG vs DC ) दिल्ली कप्तान के नाम हुआ. मतलब अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का चुनाव किया है. दोनों कप्तान ने टॉस के वक्त बात किया और प्लेइंग इलेवन के बारे में भी खुलासा किया. आइये जानते है दोनों टीम के कप्तान ने क्या कहा

 LSG vs DC मैच में अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद दिया बयान

LSG vs DC मैच में टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर ने बात करते हुए कहा कि,

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पहला मैच है, विकेट नया है, यह लाल रंग का ठोस विकेट है और शुरुआती 6 ओवरों में मददगार साबित हो सकता है। आंकड़ों के अनुसार, कई मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला मैच है और हम गेंदबाजी करेंगे। पिछली बार हमने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन बीच में हमारी लय बिगड़ गई, हम अभी आगे की नहीं सोच रहे हैं। निस्संका, मिलर, स्टब्स और लुंगी एनगिडी, ये हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।”

ऋषभ पंत ने बात करते हुए कहा कि,

“इस तरह की पिच पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, ओस पड़ने की संभावना नहीं है। यह बिल्कुल नई पिच है – हमने अपना रंग और लोगो बदल दिया है। कोई नकारात्मक विचार नहीं, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले सीज़न में चोट की चिंता थी, लेकिन कप्तान होने के नाते आप उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते। इस बार सभी खिलाड़ी फिट हैं। मार्कराम, मार्श, निकोलस पूरन और एनरिच नॉर्टजे हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।”

 LSG vs DC दोनों टीम की प्लेइंग XI

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI 

केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI 

एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव

ALSO READ:PBKS vs GT: हार गयी थी पंजाब किंग्स, गिल की इस गलती से अचानक मिली जीत, पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीता मैच