आईपीएल 2025 में, शनिवार को दोपहर में, लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अब तक 5 में से 3 मैच जीते हैं। इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी ये हम आपको बताएंगे।

 

ओपनिंग जोड़ी:

 

लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के लिए ओपनिंग में एडन मार्क्रम और मिचेल मार्श होंगे। इस जोड़ी ने अब तक आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है।

 

मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:

 

मिडल ऑर्डर में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, आयुश बदोनी, अब्दुल समद जैसे बल्लेबाज होंगे। आयुष बदोनी इसमें गेंदबाजी की भी भूमिका निभा सकते हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के मिडल ऑर्डर में कोई भी बदलाव होता हुआ नहीं दिख रहा है।

 

गेंदबाजी:

 

गेंदबाजी में लखनऊ सुपर जाइंट्स अपनी टीम में एक बदलाव कर सकती हैं। खबरों के मुताबिक, मयंक यादव इस मैच में वापसी कर सकते हैं जिससे लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) आकाशदीप सिंह की जगह उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई शामिल होंगे।

 

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

 

एडन मार्क्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, आयुश बदोनी, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई

 

इंपैक्ट प्लेयर: मयंक यादव

 

यह भी पढ़ें: आईपीएल के बीच भारत में इस चैनल पर आएगा पाकिस्तान सुपर लीग, इस ओटीटी पर होगा टेलिकास्ट