आईपीएल 2025 में, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने इस आईपीएल में अब तक 8 मैचों में 4 मैच जीते हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) क्या होगी इस बारे में हम आपको बताएंगे।
ओपनिंग जोड़ी:
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) की बात करें तो ओपनिंग में रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन होंगे। रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी से मुंबई इंडियंस को फायदा होगा तो रियान रिकल्टन भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे इसमें कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है।
मिडल ऑर्डर और ऑलराउंडर:
मिडल ऑर्डर में विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर शामिल होंगे जो टीम के मिडल ऑर्डर को काफी मजबूती देंगे। मुंबई इंडियंस का मिडल ऑर्डर पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है।
गेंदबाजी:
गेंदबाजी की बात करें तो उसमें मिचेल सैटनर, जसप्रीत बुमराह, दीपक चहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन (MI Playing XI) में शामिल होंगे। जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी शानदार प्रदर्शन कर रही है जिससे टीम को काफी मजबूती प्रदान हुई है।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैटनर, दीपक चहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
इंपैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार
Read More:कोलकाता नाइट राइडर्स आउट, गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में, देखें पॉइंट्स टेबल का हाल