आईपीएल (IPL) में एक कप्तान की भूमिका सिर्फ टीम को सही दिशा में ले जाने तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि जब कप्तान खुद शानदार प्रदर्शन करता है, तो वह टीम के लिए एक प्रेरणास्रोत बन जाता है। कई बार हमने देखा है कि कप्तान खुद आगे बढ़कर टीम के लिए मैच जिताने वाले प्रदर्शन करते हैं और इसके बदले उन्हें मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा जाता है। आज हम 5 कप्तानों की बात करेंगे, जिन्होंने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल (IPL) इतिहास के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जिताई और अपनी कप्तानी में 16 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।
उनकी कप्तानी में टीम ने कई रोमांचक मुकाबले जीते हैं, और धोनी ने खुद कई मौकों पर आखिरी ओवरों में टीम को जीत दिलाई है। उनकी मैच फिनिश करने की काबिलियत उन्हें इस लिस्ट में शीर्ष स्थान पर रखती है।
2. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल (IPL) खिताब जीता। उन्होंने बतौर कप्तान 13 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित ने कई बार मुंबई के लिए अहम पारियां खेलीं और टीम को जीत दिलाई।
3. गौतम गंभीर
गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने केकेआर को दो बार (2012, 2014) आईपीएल (IPL) खिताब जिताया। अपनी कप्तानी में उन्होंने भी 13 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। गंभीर ने कई बार शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
4. विराट कोहली
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी की और अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 11 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते। हालांकि, उनकी टीम आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन उन्होंने बतौर बल्लेबाज कमाल का खेल दिखाया है और कई अद्भुत पारियां खेली हैं।
5. केएल राहुल
केएल राहुल नए दौर के बेहतरीन कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की है। राहुल ने बतौर कप्तान 9 बार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। वे आईपीएल (IPL) के सबसे निरंतरता से खेलने वाले बल्लेबाज माने जाते हैं।
Read More:आईपीएल 2025 में सभी 10 टीमों के कोच के नाम जानिए, पूरी सूची