एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर कई मजेदार कहानियाँ सामने आती रहती हैं। हाल ही में एक अफवाह ने ज़ोर पकड़ा कि धोनी बचपन से ही रोज़ 5 लीटर दूध पीते हैं, और यही वजह है कि वह आज भी इतनी फिटनेस बनाए हुए हैं। लेकिन अब एमएस धोनी ने खुद सामने आकर इस पर सच्चाई बताई है।

MS Dhoni ने इवेंट में हंसते हुए बताई दूध वाली कहानी

आईपीएल 2025 के दौरान एक प्रमोशनल इवेंट में जब एमएस धोनी (MS Dhoni) से इस अफवाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “मैं दूध ज़रूर पीता था, लेकिन 5 लीटर? ये थोड़ा ज़्यादा हो गया। मैं शायद दिनभर में 1 लीटर दूध पीता था, वो भी पूरे दिन में फैला हुआ।

एमएस धोनी का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हँसी से लोटपोट हो गए। धोनी हमेशा से ही अपनी फिटनेस और जीवनशैली को लेकर लोगों के बीच एक मिसाल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बार साफ कर दिया कि फिटनेस का राज 5 लीटर दूध नहीं है।

क्या है एमएस धोनी का फिटनेस का असली राज?

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आगे बताया कि दूध ज़रूर एक हेल्दी चीज़ है, लेकिन फिटनेस का असली राज है संतुलित डाइट, लगातार मेहनत और सही दिनचर्या। उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनके लंबे करियर और आज भी छक्के लगाने की ताकत को देखकर कई चीज सोचते हैं,

लेकिन हकीकत में यह सब सालों की मेहनत और अनुशासन का नतीजा है। एमएस धोनी (MS Dhoni) का मानना है कि शरीर को समझना, सही खाना और मानसिक संतुलन बनाए रखना ही असली फिटनेस हे।

बचपन से दूध पीने की अफवाहों पर बोले एमएस धोनी

इस पूरे मज़ेदार वाकये में एक बात फिर साबित हो गई एमएस धोनी जितने बड़े खिलाड़ी हैं, उतने ही सादा और डाउन टू अर्थ इंसान भी हैं।

5 लीटर दूध पीने वाली बात पर जब एमएस धोनी (MS Dhoni) खुद मज़ाकिया अंदाज़ में सफाई दी, तो एक बार फिर उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: 7 साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, इंग्लैंड के खिलाफ करेगा वापसी