पंजाब

आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाईटन के बीच मुलानपुर के मैदान में खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बेहतरीन गेंदबाजी पंजाब ने की गुजरात के बल्लेबाज 20 ओवर में 162 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाये. पंजाब किंग्स जो पिछली बार के सीजन में फाइनल में पहुंची थी. हलानी उपविजेता ही रह गए. इस बार अपने पहले मैच में पंजाब ने गुजरात को हरा दिया. पंजाब ने यह मैच 3 विकेट रहते जीत रही थी. लेकिन यह जीत आसान नहीं थी.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब हारते-हारते जीती

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज ने बेहतरीन शुरुआत दिलाया. प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे. और ताबड़ तोड़ रन बनाये. लेकिन प्रियांश के रूप पहला झटका जल्द ही लगा.वह 7 रन बनाकर आउट हुए. प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसके बाद एक के बाद एक विकेट पत्ते की तरह झड़े. पंजाब किंग्स के 110 रन 2 विकेट ही थे और आराम से ही जीत रही थी लेकिन जैसे ही प्रसिद्ध कृष्णा आये और मैच को बदल दिया. 110 से 118 रन बनाते 6 विकेट गंवा दिया. लेकिन शुभमन ने कगिसो रबादा को एक अहम् ओवर दिया और मैच में वही रुख बदला. नंबर 3 पर उतरे कूपर ने एक छोर संभाला और विकेट गिरते हुए उन्होंने नाबाद टिक कर मैच में जीत दिलाई.

गुजरात ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर खड़ा किया लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के तरफ से साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग करें उतरे, लेकिन सुदर्शन 11 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 35 गेंदों में 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया. कप्तान 27 गेंदों में 6 छक्कों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बटलर ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाकर टीम को शतक पार पहुंचाया. बटलर ने 33 गेंदों में 38 रन टीम के खाते में जोड़े. इनके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 18 रन का योगदान दिया. और गुजरात ने सम्मानजनक स्कोर पहुँचाया.

ALSO REA: PBKS vs GT: टॉस हारने के बाद गिल ने चला बड़ा चाल, इस अजूबा गेंदबाजी की कराया डेब्यू, देखे दोनों टीम की प्लेइंग XI