ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चा और महामुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच ही खेला जाता है. लेकिन इस बार इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान ने खूब ड्रामा किया हुआ. 7 फरवरी से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको चौकाया है. लेकिन अब सबकी निगाहें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर है. दरअसल, पाकिस्तान बोर्ड ने भारत के खिलाफ 16 तारीख मैच ना खेलने का ऐलान किया था. लेकिन अब ICC और PCB के बीच मीटिंग हो रही है. इस बीच यह रिपोर्ट सामने आ रही है पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने को तैयार है लेकिन उसने 3 शर्त रखी है.
पाकिस्तान ने भारत से खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्त
भारत-पाकिस्तान के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप का लीग मुकाबला 15 तारीख को बायकॉट करने का फैसला किया. अब इस मामले में ICC ने पाकिस्तान के खिलाफ कई तरह की सजा देने की विचार कर रही थी. ऐसी खबरों के बीच आईसीसी, पाकिस्तान बोर्ड, और बांग्लादेश के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम के बीच लाहौर में मीटिंग हुआ. इस मीटिंग में ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा लाहौर में शामिल हुए.
लेकिन मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ ऐसी मांगे भी रखी जिनका पूरा होना मुश्किल है. इसलिए अब आईसीसी इस पर क्या फैसला लेगी यह बाद में पता चलेगा. लेकिन पाकिस्तान भारत से खेलने के लिए कौन सी शर्त रखी है.
PCB ने रखी यह 3 मांग
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने इस बातचीत में ICC से रेवेन्यू में ज्यादा हिस्सा, भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली, और मैच के बाद हैंडशेक प्रोटोकॉल के पालन जैसी मांगें रखी गई. वहीं, वर्ल्ड कप से बाहर किए गए बांग्लादेश की ओर से भी किसी तरह के मुआवजे की मांग रखी जा सकती है. इससे यह साफ हो चुका है कि पाकिस्तान की टीम झुकने को तैयार है लेकिन लेकिन अपनी शर्तों पर. वैसे अगर इन शर्तो की बात करे तो द्विपक्षीय सीरीज ICC के अधिकार क्षेत्र में नहीं आतीं और हैंडशेक जैसी परंपराएं अनिवार्य नहीं होतीं.
