पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा प्रतिभाशाली बल्लेबाज माना जाता आया है, लेकिन उनका करियर कई कारणों से विवादों में रहा है जिससे उनको ना टीम इंडिया में मौका मिल रहा है और ना ही आईपीएल में। अब हम पृथ्वी शॉ की एक ऐसी पारी की बात करेंगे जिसमें उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में 379 रन
साल 2023 में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए आसाम के खिलाफ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 379 रनों की रिकॉर्ड ब्रेक पारी खेली थी। पृथ्वी शॉ की ये पारी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी की सबसे बड़ी पारी थी जिससे पूरी दुनिया का ध्यान उनकी ओर गया था।
पृथ्वी शॉ ने उस पारी से दिखा दिया था कि वे कितने ज्यादा प्रतिभाशाली हैं और उनके पास हर एक शॉट मौजूद हैं जो उनको एक बड़ा बल्लेबाज बना सकता है। इस पारी को कोई कभी नहीं भूल सकता इतनी शानदार थी।
पृथ्वी शॉ के करियर पर लगा ग्रहण
पृथ्वी शॉ इतने ज्यादा प्रतिभाशाली होने के बावजूद उनके करियर में कई उतार चढ़ाव आए हैं और वो टीम इंडिया, आईपीएल और मुंबई की टीम से अंदर बाहर होते रहें और दूसरे खिलाड़ी उनकी जगह लेते चले गए।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अब भी सिर्फ 25 साल के हैं और उनके पास काफी समय हैं, लेकिन उसके लिए उनको कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। पृथ्वी शॉ की ये पारी साफ बताती है की वो आगे चलकर सफल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 में फ्लॉप हो रहें ये 3 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, गौतम गंभीर करेंगे आउट