Prithvi Shaw
Prithvi Shaw

Prithvi Shaw भारत के एक युवा बल्लेबाज हैं जिन्हें टीम इंडिया का भविष्य माना जाता था, लेकिन पृथ्वी शॉ का करियर अभी तक वैसा नहीं रहा है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में ही शतक लगाया था और आईपीएल में भी अच्छा किया था, लेकिन मैदान के बाहर उनका रवैया उनपर भारी पड़ा और वो सभी जगह से बाहर हुए। अब पृथ्वी शॉ इस लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान पर दिखने वाले हैं।

Prithvi Shaw खेलेंगे मुंबई प्रीमियर लीग

आईपीएल 2025 में Prithvi Shaw को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था और अब पृथ्वी शॉ के लिए एक खुशखबरी आई है। आईपीएल के बाद मई महीने के आखिरी हफ्ते में मुंबई प्रीमियर लीग खेली जाएगी जिसमें पृथ्वी शॉ खेलते हुए नज़र आएंगे।

मुंबई प्रीमियर लीग में मुंबई के सभी खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आएंगे जो हर युवा खिलाड़ी के लिए एक अच्छा मंच होगा और इस लीग में पृथ्वी शॉ भी खेलेंगे। Prithvi Shaw टीम इंडिया के बाद मुंबई रणजी टीम से भी बाहर किए गए और आईपीएल में भी उनको किसी टीम ने नहीं खरीदा।

Prithvi Shaw ने खुद किया अपना करियर बर्बाद

Prithvi Shaw की बात करें तो उन्होंने अपने खुदके रवैए से अपना करियर बर्बाद किया हैं। लड़कियों का चक्कर, अभ्यास करने देरी से आना, साथी खिलाड़ियों की बात ना मानना ऐसे कई कारण हैं जिससे पृथ्वी शॉ का ध्यान खेल से हटकर दूसरी चीजों पर गया।

Prithvi Shaw अब भी काफी युवा हैं और उनके अपने खेल के साथ रवैया सुधारने का भी समय हैं जिससे वो फिर से टीम इंडिया और आईपीएल में दिखाई दे सकते हैं। अब पृथ्वी शॉ मेहनत करके फिर से अच्छी वापसी कर पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।

Read More:दिल्ली केपिटल्स को चुना लगाकर बीच आईपीएल में विदेश घूम रहा ये खिलाड़ी, परिवार के साथ मालदीव में देखा गया