आईपीएल में कई खिलाड़ी अनसोल्ड रहे हैं जिसमें से एक नाम पृथ्वी शॉ का हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा भविष्य सितारा माने जाते थे, लेकिन उनका करियर ऐसे नीचे आया की वो भारतीय टीम से बाहर हो गए और फिर आईपीएल में भी अनसोल्ड रहे। उनको मुंबई की रणजी टीम से भी बाहर कर दिया गया। अब पृथ्वी शॉ एक लीग से वापसी करेंगे, तो देखते हैं कि ये कौनसी लीग है।
मुंबई प्रीमियर लीग में खेलेंगे Prithvi Shaw
पृथ्वी शॉ पिछले काफी समय से टीम इंडिया और आईपीएल से बाहर चल रहे हैं और इसके अलावा उन्हें मुंबई घरेलू टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। अब पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 के बाद होने वाली मुंबई प्रीमियर लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे।
यह लीग मई महीने के आखिरी हफ्ते में होगी, जिसमें पृथ्वी शॉ खेलते हुए नजर आएंगे। यह लीग उनके करियर के लिए एक नई शुरुआत होगी, क्योंकि अगर यहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें आगे चलकर फिर से बड़े मंच पर खेलने का मौका मिल सकता है।
विवादों में रहा करियर
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का करियर काफी विवादों से घिरा रहा है। उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा और कई बार मारपीट के मामले में भी विवाद हुआ था। इसके अलावा, प्रैक्टिस के लिए देर से आना, खेल से ज्यादा पार्टियों में ध्यान देना, इन्हीं कारणों से पृथ्वी शॉ का करियर प्रभावित हुआ।
उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था और उन्हें भारतीय क्रिकेट का बड़ा भविष्य माना जाता था, लेकिन उनका ध्यान खेल से हटकर दूसरी जगह चला गया, जिससे उनका करियर खराब हो गया। अब भी पृथ्वी शॉ काफी युवा हैं और उनके पास एक बार फिर से वापसी करने का मौका है।
Read More:मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन वापसी करेंगे जसप्रीत बुमराह