आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले गए 7 मैचों में सिर्फ 2 मैच जीते हैं। राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस आईपीएल में अब तक काफी निराशाजनक रहा है जिससे उनके फैन्स काफी निराश हैं। इसी बीच एक खबर ऐसी भी आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स के 2 खिलाड़ियों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ है जिससे राहुल द्रविड़ भी परेशान हो गए हैं।
यशस्वी जायसवाल और रियान पराग का झगड़ा
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के जिन 2 खिलाड़ियों की हम बात कर रहे हैं वो यशस्वी जायसवाल और रियान पराग हैं। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग पिछले कई सालों से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है, लेकिन कप्तानी को लेकर इन दोनों में झगड़ा हुआ है ऐसी खबर सामने आ रही है।
संजू सैमसन आईपीएल 2025 के शुरुआती 3 मैचों में नहीं खेले थे और तब रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का कप्तान बनाया गया था जिससे टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाराज हुए और उनका रियान पराग के साथ झगड़ा भी हुआ। यशस्वी जायसवाल अनुभवी खिलाड़ी हैं और टीम इंडिया के साथ हैं जिससे वो कप्तान बनना चाहते थे, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को कप्तानी दी।
रियान पराग और Rajasthan Royals का रिश्ता
रियान पराग और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का एक अलग रिश्ता है। रियान पराग के अंकल राजस्थान रॉयल्स के हिस्सेदार हैं जिनका नाम रंजीत बरठाकुर हैं। इसी कारण रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया जिससे यशस्वी जायसवाल का उनके झगड़ा हुआ।
अब मैदान पर भी इसका असर दिख रहा है और कई बार यशस्वी जायसवाल रियान पराग को इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। अब राजस्थान रॉयल्स का इसपर क्या फैसला आता है ये देखना दिलचस्प होगा।