आईपीएल 2025 के खत्म होने से पहले से ही क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के दो सबसे चर्चित खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को लेकर कई बड़े कयास लगाए जा रहे हैं। क्या ये दोनों खिलाड़ी अगले सीज़न में नई जर्सी में नजर आएंगे?
Rajasthan Royals मैनेजमेंट से अनबन बनी कारण
सूत्रों के अनुसार, यशस्वी और संजू दोनों का राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम मैनेजमेंट के साथ आईपीएल 2025 के दौरान मतभेद हो गया था। मैनेजमेंट अब रियान पराग को फ्रेंचाइज़ी का चेहरा बनाने की योजना पर काम कर रही है, और यही बात दोनों खिलाड़ियों को खटक गई। माना जा रहा है कि टीम की रणनीति में खुद को प्राथमिकता में न देखकर दोनों खिलाड़ियों ने अलग होने का मन बना लिया है।
कोलकाता में जा सकते हैं यशस्वी जायसवाल
कोलकाता नाइट राइडर्स की 2025 की सीजन में खराब शुरुआत और फिर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाना उनके बल्लेबाजी की विफलता को दर्शाता है। वेंकटेश अय्यर पर भरोसा जताने के बावजूद वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में यशस्वी जायसवाल की एंट्री उनके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। आईपीएल 2025 के बाद यशस्वी द्वारा पोस्ट किया गया एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट भी इस ओर संकेत देता है कि वे राजस्थान छोड़ने का मन बना चुके हैं और केकेआर में नई शुरुआत कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स में नजर आ सकते हैं संजू सैमसन
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब “धोनी के बाद कौन?” एक बड़ा सवाल बनता जा रहा है। उन्हें एक ऐसा भारतीय बल्लेबाज चाहिए जो विकेटकीपिंग भी कर सके और टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूत बनाए। संजू सैमसन इस भूमिका के लिए परफेक्ट मैच माने जा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से मतभेद और कप्तानी के बावजूद उनकी निरंतरता को देखते हुए सीएसके में उनका आना धोनी के बाद की लिगेसी को सही दिशा दे सकता है। सूत्रों की मानें तो सीएसके फ्रेंचाइज़ी पहले ही इस दिशा में कदम बढ़ा चुकी है।
Read More:राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने टीम को छोड़ने का लिया फैसला, इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया ऐलान