Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आईपीएल 2025 के खत्म होते ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के एक अहम खिलाड़ी ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए। टीम ने सीजन का अंत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत के साथ किया था, लेकिन दो दिन बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने क्रिकेट जगत में चर्चाओं की बाढ़ ला दी।

यशस्वी जायसवाल का इंस्टाग्राम पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

22 मई को यशस्वी जायसवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को धन्यवाद कहते हुए एक पोस्ट डाली, जिसमें उन्होंने लिखा “थैंक यू राजस्थान रॉयल्स, सब कुछ के लिए। यह वैसा सीजन नहीं रहा जैसी उम्मीद थी, लेकिन इस सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। अब अगले चैलेंज और भविष्य की ओर देखते हैं।” यह पोस्ट देखने में साधारण लग सकती है, लेकिन फैंस और क्रिकेट विश्लेषकों ने इसे जायसवाल के फ्रेंचाइज़ी से अलग होने के संकेत के तौर पर देखा है।

कप्तानी विवाद बना वजह?

बताया जा रहा है कि सीजन की शुरुआत में जब संजू सैमसन चोटिल थे, तो टीम की कप्तानी रियान पराग को सौंपी गई थी। इस दौरान राजस्थान की टीम संघर्ष कर रही थी। खबरें हैं कि जायसवाल को उम्मीद थी कि उन्हें कप्तानी का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण उनका मैनेजमेंट के साथ मनमुटाव हुआ, और अब माना जा रहा है कि वही वजह उनके जाने की तैयारी बन गई।

यशस्वी जायसवाल और राजस्थान रॉयल्स के रिश्ते में आई दरार

हालांकि मैदान पर यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें ₹18 करोड़ में रिटेन किया गया था और उन्होंने 14 पारियों में 559 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 159.71 और औसत 43 रहा। वे सीजन में राजस्थान के सबसे सफल बल्लेबाज भी बने। अब जायसवाल इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा होंगे और टेस्ट सीरीज़ की तैयारी करेंगे। लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ भविष्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

Read More:लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ हार के बाद शुभमन गिल ने इन खिलाड़ियों पर दिखाया गुस्सा