Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja

आईपीएल 2025 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा। फैंस को शायद एमएस धोनी के आखिरी सीज़न की झलक मिली, वहीं टीम के प्रदर्शन ने उन्हें काफी निराश किया। लेकिन अब जो चर्चा है, वो सीधा अगले सीज़न से जुड़ी है कौन होगा चेन्नई का कप्तान? गायकवाड़ का वापसी या नया कप्तान?

ऋतुराज की चोट के चलते धोनी बने कप्तान

आईपीएल 2025 की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स ने जब ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी, तो फैंस को भरोसा था कि वो धोनी की विरासत को आगे ले जाएंगे। लेकिन दुर्भाग्य से, ऋतुराज को सीजन के बीच में ही एक गंभीर चोट लगी एल्बो फ्रैक्चर। इसके बाद रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और बाकी टीम की उम्मीदों के बीच फिर से मैदान में उतरे कप्तान एमएस धोनी। सीएसके ने पूरे सीज़न में सिर्फ 2 मैच जीते और 11 मुकाबलों के बाद ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

क्या एमएस धोनी लेंगे संन्यास?

एमएस धोनी के भविष्य को लेकर हर साल चर्चाएं होती हैं, लेकिन इस बार माहौल कुछ ज्यादा गंभीर है। टीम की परफॉर्मेंस, धोनी की उम्र और बार-बार कप्तानी का बोझ उठाना ये सारे संकेत इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आईपीएल 2025 धोनी का आखिरी सीज़न हो सकता है। ऐसे में सारा बोझ रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के ऊपर आ जाएगा।

Ravindra Jadeja होंगे सीएसके के नए कप्तान?

आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी की उम्मीद है, लेकिन टीम मैनेजमेंट और फैंस के बीच अब रविंद्र जडेजा को लेकर एक नई सोच उभर रही है। 2022 में जब उन्हें कप्तानी सौंपी गई थी, तब वो शायद तैयार नहीं थे, लेकिन अब वो मानसिक रूप से मजबूत और रणनीति में ज्यादा परिपक्व हो चुके हैं। जडेजा के पास अनुभव है, जुनून है और धोनी के साथ सालों की केमिस्ट्री भी। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के अगले कप्तान के रूप में रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का नाम सामने आना कोई हैरानी की बात नहीं है।

Read More:आईपीएल 2025 के बीच ही चेन्नई सुपर किंग्स ने इन 3 खिलाड़ियों को किया रिलीज करने का फैसला