Rinku Singh: आईसीसी टी20 विश्वकप 2026 में भारत का प्रदर्शन अब तक तो सही रहा था लेकिन सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने पहले मैच हरा दिया और भारत का सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल कर दिया है. भारत के लिए यह बड़ा झटका था ही लेकिन अब एक और झटका टीम को लग चुका है. दरअसल, भारत का अगला मैच चेन्नई में खेला जाना है. और इस मैच से पहले भारत को रिंकू सिंह (Rinku Singh:) के रूप में बड़ा झटका लग सकता है. चेन्नई में जहाँ सारे खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे वही रिंकू सिंह (Rinku Singh) गायब नजर आ रहे थे. ऐसे में सबको यह जानने था उनके साथ क्या हुआ.
टी20 विश्वकप छोड़ कर अचानक घर पहुंचे रिंकू सिंह (Rinku Singh)
रिंकू सिंह (Rinku Singh) भारतीय स्क्वाड के प्लेइंग इलेवन में जगह जरुर मिल रही थी. और अब अगला मैच भारत के लिए बेहद करो या मरो का मैच है लेकिन अचानक से रिंकू सिंह को घर टी20 विश्वकप छोड़कर घर जाना पड़ा. जिसकी वजह यह है उनके पिता की तबियत खराब हो गयी है. इस वजह से उन्हें घर वापस लौटना पड़ा है.
रिंकू के पिता की तबीयत गंभीर बताई जा रही है. सामने आई खबरों के मुताबिक उनके पिता को चौथे स्टेज का लिवर कैंसर है. पिता को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे वेंटिलेटर पर हैं.
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेलेंगे रिंकू सिंह ?
रिंकू सिंह (Rinku Singh) अब क्या अगले मैक में वापसी होगी रिंकू भारतीय टीम का हिस्सा हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि वे वापस टीम में शामिल होंगे या नहीं. टीम मैनेजमेंट इस स्थिति पर नजर रखे हुए है. अभी सबका ध्यान रिंकू के परिवार पर है. क्रिकेट जगत के लोग उनके साथ खड़े हैं और प्रार्थना कर रहे हैं. टीम की तरफ से जल्द कोई आधिकारिक जानकारी आने की उम्मीद है.
ऐसे में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शायद ही अब खेल सकते हो क्योकि कल मैच है और वह अभी अपने पिता के साथ अस्पताल में हैं.
ALSO READ:साउथ अफ्रीका से बड़ी हार के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेलेगा भारत, बस करना होगा यह 2 काम
