RJ Mahvash
RJ Mahvash

टीम इंडिया के एक लोकप्रिय खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामला इतना गंभीर है कि अब ये खिलाड़ी मैदान से ज़्यादा अस्पताल में वक्त बिता रहा है। हालांकि BCCI या खिलाड़ी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन फैन्स के बीच बेचैनी साफ देखी जा सकती है। दरअसल, यह मामला जुड़ा है आरजे महवश (RJ Mahvash) से, जिनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

RJ Mahvash को हुआ डेंगू, हालत बनी नाजुक

जानकारी के मुताबिक, आरजे महवश (RJ Mahvash) जो कि टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड मानी जाती हैं, डेंगू की चपेट में आ गई हैं। तेज बुखार और कमजोरी के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के बाद से चहल के फैन्स और फॉलोअर्स के बीच चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर लोग आरजे महवश की जल्द से जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।

युजवेंद्र चहल अस्पताल में दे रहे साथ

आरजे महवश की तबीयत बिगड़ने के बाद से युजवेंद्र चहल लगातार अस्पताल में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि चहल अपनी सभी क्रिकेटिंग कमिटमेंट्स को फिलहाल साइड में रखकर आरजे महवश की देखभाल में लगे हैं। टीम इंडिया का यह खिलाड़ी मैदान के बाहर एक सच्चे साथी की भूमिका निभा रहा है, जिससे उनके प्रति फैन्स का सम्मान और भी बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर RJ Mahvash को लेकर फैन्स का भावुक रिस्पॉन्स

RJ Mahvash
RJ Mahvash

आरजे महवश की हालत को लेकर जैसे ही खबर फैली, सोशल मीडिया पर फैन्स ने पोस्ट्स और मैसेजेस की बाढ़ ला दी। ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक #PrayForMahvash ट्रेंड करने लगा। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी आरजे महवश (RJ Mahvash) के जल्द ठीक होने की कामना कर चुके हैं। उम्मीद है कि चहल की यह करीबी जल्द ही स्वस्थ होकर फिर से अपने पुराने अंदाज़ में लौटेगी।

Read More:आईपीएल के री-स्टार्ट होने के बाद इन टीमों को हुआ भारी नुकसान! RCB फैंस का 18वीं बार टूटेगा दिल, जानिए क्या है पूरा मामला?