क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में रविवार को भारत- इंग्लैंड के बीच फाइनल वनडे मैच खेला गया. इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे अभी खत्म नहीं हुए. हिटमैन जिसे यह कहा जा रहा था लॉर्ड्स में वह आखिरी मुकाबले खेलेंगे लेकिन उन्होंने शानदार शतक जड़कर संन्यास की बात करने वालों के मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ दिया है.
इस मैदान पर उन्होंने इतिहास रच दिया है और अगले विश्वकप के लिए अपना दावा भी ठीक दिया है.
चौका ठोका और ठोक लॉर्ड्स में शतक
मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने टॉस जीता भले ही बड़ा स्कोर खड़ा किया हो, लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखाते हुए ओपनिंग में आकर आक्रामक पारी खेली. शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने मजबूत साझेदारी की और रोहित ने अपनी फॉर्म और फिटनेस का लोहा मनवाया. लॉर्ड्स की खास पिच पर उन्होंने अपनी तगड़े शॉट की पेशकस की पुल, कट और ड्राइव के साथ इंग्लिश गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. उन्हने शुरुआत में टाइम लिए फिर महज 84 गेंद में शतक ठोक दिया.
पत्नी के आँखों में आया आँसू, रोहित ने बल्ला दिखाया
जैसे ही रोहित शर्मा ने शतक पूरा किया पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा. उन्होंने हेलमेट उतारकर बैट ऊपर किया और गैलरी की तरफ पत्नी की ओर भी देखकर भावुक अंदाज में जश्न मनाया. पत्नी के आँखों में आँसू था, वह अपने हाथ से अपने आंसुओ को पोछ कर खुश हुई.
Ritika Sajdeh in tears. 🥹 pic.twitter.com/b0Lr6znqkb
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 19, 2026
दरअसल यह सिर्फ शतक नहीं था, बल्कि उन तमाम आलोचकों और अफवाह फैलाने वालों के लिए जवाब था जिन्होंने हाल ही में उनकी फॉर्म को लेकर संन्यास की अटकलें लगाई थीं.
