रोहित शर्मा खेलना चाहते थे वर्ल्डकप 2027! लेकिन इस शख्स के दबाव में संन्यास ले रहे हैं रोहित शर्मा, हुआ खुलासा
रोहित शर्मा खेलना चाहते थे वर्ल्डकप 2027! लेकिन इस शख्स के दबाव में संन्यास ले रहे हैं रोहित शर्मा, हुआ खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है. जी हाँ दूसरे वनडे मैच के बाद से यह हर तरफ आग की तरह फ़ैल गई है. BCCI के सीनियर सिलेक्टर्स ने रोहित को साफ संदेश दे दिया है कि वे 2027 ODI विश्व कप की प्लानिंग में उन्हें शामिल नहीं कर रहे हैं. इस बीच आखिरी वनडे बेहद ही रोमांचक के साथ होने वाला है. जहाँ सीरीज 1-1 से बराबरी पर है और रोहित के सन्यास का इतंजार भी.

रोहित शर्मा खेलना चाहते थे वनडे, किसके दबाव में ले रहे संन्यास

सूत्रों के मुताबिक, सिलेक्टर्स ने पिछले हफ्ते रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर से बात की. उन्होंने रोहित को बताया कि अब युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, खासकर यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को, जो लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. रोहित फिटनेस पर काम करके वापसी करना चाहते थे और खेलना जारी रखना चाहते थे, लेकिन सिलेक्टर्स ने फैसला कर लिया है कि इंग्लैंड सीरीज के बाद उनकी जगह नई पीढ़ी को दी जाएगी.

एक सूत्र ने बताया, “सिलेक्टर्स ने रोहित को बता दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वे उनकी योजनाओं में नहीं हैं. उन्होंने फैसला रोहित पर छोड़ दिया है.” रोहित इस फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने BCCI अधिकारियों से बात भी की.

टेस्ट और टी20 को अलविदा कहकर अब वनडे में भी सन्यास को मजबूर

रोहित पहले ही T20I (2024 T20 विश्व कप जीत के तुरंत बाद) और टेस्ट क्रिकेट (मई 2025) से संन्यास ले चुके हैं. पिछले साल उन्हें ODI कप्तानी से भी हटाकर शुभमन गिल को कमान सौंपी गई थी. उन्होंने ODI कप्तान के रूप में 2023 विश्व कप फाइनल तक टीम को पहुंचाया और आक्रामक बल्लेबाजी का नया स्टाइल स्थापित किया.

ALSO READ:रोहित शर्मा की विदाई तय! आखिरी वनडे के लिए परिवार पहुंचा लंदन, क्या जानबूझ कर दिलाया जा रहा संन्यास, खुलासा

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...