Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

क्रिकेट के मैदान पर कुछ लम्हें ऐसे होते हैं जो इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाते हैं। कुछ पारियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में जगह बना लेती हैं। ऐसी ही एक विस्फोटक पारी खेली थी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने, जब उन्होंने एक ओवर में कर डाले कुछ ऐसा जो आज भी क्रिकेट की किताबों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

Ruturaj Gaikwad का वो ऐतिहासिक ओवर

साल 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला चल रहा था महाराष्ट्र बनाम उत्तर प्रदेश। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने ऐसा तूफान मचाया, जिसकी गूंज आज भी सुनाई देती है। महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने शिवा सिंह के एक ओवर में 7 छक्के जड़ दिए। जी हां, एक ही ओवर में कुल 43 रन जो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बन गया। उन्होंने ओवर की 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारे, छठी गेंद नो बॉल रही और उस पर भी छक्का, फिर फ्री हिट पर भी छक्का। यह करिश्मा अब तक किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था।

Ruturaj Gaikwad ने जड़ा नॉकआउट में दोहरा शतक

उस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 220 रनों की पारी खेली, जो विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट स्टेज में किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया पहला दोहरा शतक था। उन्होंने 159 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें 16 छक्के और 10 चौके शामिल थे। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बल्ला ऐसा बोला कि विपक्षी गेंदबाज सिर्फ देखते रह गए। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और अंत में मैच 58 रनों से जीत लिया।

Ruturaj Gaikwad कर रहे हैं अपना वापसी का इंतजार

हालांकि आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण मैदान से दूर हैं, लेकिन फैंस को अभी भी उस 2022 वाली पारी याद है जिसने उन्हें सुपरस्टार बना दिया था। उस प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी तक पहुंचे। अब जबकि वे चोट से उबर रहे हैं, पूरा क्रिकेट जगत उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। क्योंकि एक बार जब ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का बल्ला चलता है, तो रिकॉर्ड्स खुद-ब-खुद बनते जाते हैं।

Read More:IPL 2025 से बाहर होते ही दिल्ली केपिटल्स ने इन 3 खिलाड़ियों को किया रीलिज