Ruturaj Gaikwad
Ruturaj Gaikwad

Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में आईपीएल 2025 में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्लेबाजी और कप्तानी, दोनों में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया, जिससे अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं।

Ruturaj Gaikwad पर गुस्सा हुए सीएसके फैन्स

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ काफी खराब कप्तानी की, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस काफी गुस्से में हैं। उन्हें ऋतुराज गायकवाड़ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ महेंद्र सिंह धोनी की तरह अच्छी कप्तानी नहीं कर पा रहे हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 2024 के आईपीएल में प्लेऑफ़ में नहीं पहुंची थी और आईपीएल 2025 में भी उनकी कप्तानी कुछ खास नजर नहीं आ रही है, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस कप्तानी में बदलाव की मांग कर रहे हैं।

क्या महेंद्र सिंह धोनी बनेंगे फिर से कप्तान?

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस अब एमएस धोनी को फिर से कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की खराब कप्तानी के कारण यह मांग उठ रही है। एमएस धोनी वैसे तो फिर से कप्तान नहीं बनना चाहते, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस की यह मांग देखकर उन्हें सोच-विचार करना होगा।

वैसे चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइज़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ है और उन्हें पूरा सीजन कप्तानी देगी। अब यह देखना होगा कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट में कैसा प्रदर्शन करती है।

Read More:जो 17 सालों में नहीं हुआ उसे आरसीबी ने 18वे साल में करके दिखाया, धोनी की चेन्नई के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड