आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन से फैंस पहले ही निराश थे, लेकिन अब एक नई चर्चा ने सोशल मीडिया का तापमान और बढ़ा दिया है। एक अफवाह ने सबका ध्यान खींचा है, जिससे सीएसके के समर्थकों के बीच हलचल मच गई है।
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया एमएस धोनी को अनफॉलो
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की निराशाजनक स्थिति और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की चोट के चलते टीम से बाहर होने के बाद, अचानक सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई कि ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। इस खबर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी। कई लोगों ने इसे टीम में अनबन का संकेत माना, तो कुछ ने इसे गायकवाड़ की नाराज़गी के तौर पर देखा। हालांकि, इस दावे की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
क्या हैं इसके पीछे की सच्चाई?
गौर करने वाली बात ये है कि ये अफवाह पूरी तरह झूठी निकली। ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने कभी भी एमएस धोनी को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया ही नहीं था। दरअसल, माही खुद सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, और शायद इसी वजह से गायकवाड़ ने उन्हें फॉलो नहीं किया। इस बात को गलत तरीके से पेश कर दिया गया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
धोनी के प्रति गायकवाड़ का अटूट सम्मान
ऋतुराज गायकवाड़ ने कई बार सार्वजनिक मंचों पर और इंटरव्यूज़ में एमएस धोनी के प्रति अपना सम्मान जताया है। उन्होंने कहा था कि माही भाई से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और वो हमेशा उनके मार्गदर्शन को मानते हैं। कप्तानी सौंपने के बाद भी धोनी ने गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का पूरा समर्थन किया।
यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मचाई थी बल्ले से तबाही, लेकिन आईपीएल में पानी पिलाने पर हुआ मजबूर