भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप का अहम् मुकाबला हाईवोल्टेज ना होकर एक तरफ़ा हो गया है. सबको उम्मीद थी कब से कम पाकिस्तान एक फाइट देगा पूरी टीम जिस तरह लुढ़की वह केवल 55 रन पर ऑलआउट हो गयी. भारत ने इसी 8.4 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया. और भारत का सेमीफाइनल का रास्ता तय हो चुका है. पाकिस्तान टीम इस मैच में अपने क्रिकेट के दौर का सबसे न्यूनतम स्कोर 55 रन बनाया है. मैच हारने के बाद कप्तान फातिमा सना ने इस शर्मनाक हार की वजह बताई.
हार के बाद सना फातिमा ने कहा- ‘हम फाइनल में पहुंचेंगे
भारतीय टीम से मिली बड़ी हार के बाद पाकिस्तान की इस लिए आलोचना हो रही है क्योकि वह गेम में कही भी फाइट तक नहीं नहीं कर सकी. कप्तान सना फातिमा जरुर 3 विकेट चटकाकर कुछ कोशिश करते दिखी. हार के बाद जब उनसे सवाल किये गये तो उन्होंने कहा कि,
“हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी पारी में हमें संघर्ष करना पड़ा. [पहले बल्लेबाजी करना कितना सही फैसला था?] हमें पता था कि विकेट नया था और हम अधिकतम स्कोर बनाना चाहते थे. हमें पता है कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है. [अपने तीन विकेट के स्पेल पर] लेकिन फिर भी हम मैच हार गए; कोई बात नहीं. हमें जीत की जरूरत थी, इसलिए कोई फर्क नहीं पड़ता. [अगला मैच कितना महत्वपूर्ण है?] हम वहां अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे और आखिरी मैच में हम जीतने और नॉकआउट फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंग.”
बता दें, इस मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी कर पाकिस्तान के चारो खाने चित कर दिए. पाकिस्तान टीम ने इस मैच में बहुत घटिया बल्लेबाजी की. भारतीय गेंदबाजी के सामने एक ना चली और अब तक सबसे न्यूनतम स्कोर 55 रन बना सकी. जिसे भारत ने आसानी से जीत लिया. इस मैच श्री चरनी को प्लेयर ऑफ़ मैच चुना गया. वही भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में भी पहुँच चुकी है.
