भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई चौका-छक्का नहीं, बल्कि एक खास रिश्ता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में सामने आई एक पोस्ट ने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

सोफी शाइन के साथ रिश्ते की पुष्टि

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी। उन्होंने आयरलैंड की प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी शाइन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी। पोस्ट में शाइन ने लिखा, “मेरे प्यार”, और इसके साथ एक लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा। लंबे समय से दोनों की साथ में मौजूदगी को लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन अब शिखर धवन ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

दुबई से शुरू हुई दोस्ती और अब शादी की ओर

बताया जा रहा है कि शिखर धवन और सोफी शाइन की पहली मुलाकात दुबई में कुछ साल पहले हुई थी। पहले तो ये रिश्ता सिर्फ एक सामान्य दोस्ती था, लेकिन धीरे-धीरे यह गहराता गया। 2023 में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने शाइन की एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था, जिसके बाद इनकी नजदीकियां बढ़ीं। दोनों एक साल से साथ रह रहे हैं और अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

भारत में घूम रही हैं सोफी शाइन

सोफी शाइन अब भारत के रंग में पूरी तरह रंग चुकी हैं। वे पिछले कुछ महीनों से भारत में कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर चुकी हैं, पारंपरिक भारतीय पोशाक में तस्वीरें और रील्स भी शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ उन्हें ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भी देखा गया था, जहां धवन को कॉमेंटेटर के रूप में नियुक्त किया गया था।

Read More: आईपीएल 2025 में अपने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज को इंग्लैंड सीरीज के लिए मिला मौका