हार के बाद इन 2 बल्लेबाज पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, रूट के 99 रन पर दिया यह बयान
हार के बाद इन 2 बल्लेबाज पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, रूट के 99 रन पर दिया यह बयान

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने जबरदस्त पलटवार किया. और भारत को आसानी से इस मैच में हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत हासिल कर के भी बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. हालाँकि विराट कोहली और श्रेयस की बेहतरीन पारी की वजह से और जसप्रीत बुमराह की छोटी पारी की वजह से भारत 233 के स्कोर पर पहुँच सका.

हालाँकि दूसरे बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं देने की वजह से एक बड़ा लक्ष्य खड़ा नहीं कर सके. इस लक्ष्य के पीछा करने के दौरान भारतीय गेंदबाजी ने बेहतरीन गेंदबाजी की, इंग्लैंड को परेशान भी किया. लेकिन रूट की बेहतरीन पारी की वजह से यह मैच भारत हार गया. हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्या वजह बताया आइये जानते है.

शुभमन गिल ने कहा टेल-एंडर्स की वजह से नहीं बना रन

मैच के बाद बात करते हुए गिल ने कहा यह लक्ष्य काफी नहीं था. उन्होंने कहा कि,

[अच्छी शुरुआत के बाद भारत के 233 रन पर ऑलआउट होने पर]” सच कहूँ तो, यह काफी निराशाजनक था. हमें लगा था कि 25 ओवर के बाद 300-310 का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी स्थिति में थे. लेकिन, बीच के ओवरों में हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए.”

[भारत की दो बार लड़खड़ाई बैटिंग पर]” मतलब, हमारे टेल-एंडर्स सबसे अच्छे बल्लेबाज़ नहीं हैं. लेकिन मुझे लगता है कि हमने अपने निचले-मध्य क्रम से थोड़ी और उम्मीद की थी और हमें जो शुरुआत मिली थी, हम उसका पूरा फ़ायदा नहीं उठा पाए. लेकिन उम्मीद है कि अगली बार जब हम ऐसी स्थिति में होंगे, तो हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.”

गिल ने अपने आउट होने पर कहा

अपने आउट होने पर कहा कि , “जब आप सीधे कवर की तरफ़ शॉट खेलकर आउट होते हैं, तो कभी भी अच्छा नहीं लगता. [वॉशिंगटन सुंदर की चोट का असर] आप जानते हैं, वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा हैं. मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय, मिड-ऑफ़ की तरफ़ रन लेते हुए उन्हें चोट लगी थी और शायद इससे दबाव बढ़ा होगा.

“हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाज़ों से ही गेंदबाज़ी करवानी पड़ी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फ़र्क पड़ा होगा क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी. लेकिन जब आप ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीतियां बदलनी पड़ती हैं, यह तय करना पड़ता है कि कौन गेंदबाज़ी करेगा. तो उस लिहाज़ से, हाँ, हमारी लय थोड़ी बिगड़ी थी.”

गिल रूट के बल्लेबाजी पर दिया यह बयान

गिल ने रूट को ना आउट करने पर कहा कि ,

“हाँ, ऐसा नहीं है. मतलब, 240 रन… हमें हमेशा पता था कि अगर हमारे पास 300 रन होते और रन रेट 5.5-6 के आस-पास होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा सकते थे. लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से, वह ऐसे स्कोर का पीछा करने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं लगवा पाए. ”

ALSO READ:IND vs ENG: जीत गया था भारत लेकिन इंग्लैंड का दिवार बना गया यह खिलाड़ी, आखिरी गेंद पर हुआ ऐसा, हैरान हुए सब

अभिनव को क्रिकेट पत्रकार बनने का दिलचस्प स्कूल के समय से रहा है। उन्होंने अपनी...