जून 2026 में सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया था और श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बनाया गया. यही नही इस चैंपियन कप्तान सूर्या को टीम से पूरी तरह बाहर भी कर दिया गया. उन्होंने 2025 एशिया कप और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम को सफलता दिलाई थी, फिर भी यह फैसला लिया गया जो बेसक हैरानी भरा था. हां, उनके बल्ले से रन जरुर नहीं निकल रहे थे लेकिन कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदी तक पहुंचा गये थे.
सूर्यकुमार यादव को मिली खुशखबरी
वही हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के हाथो टी20 सीरीज में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव के लिए अब आवाज उठने लगी है. बतौर बल्लेबाज उन्हें टीम इंडिया में जरुर कुछ मैच खेलने को मौका मिलना चाहिये था. ऐसे इसलिए भी होना चहिये था ताकि कम से कम श्रेयस को कप्तानी टिप्स भी जरुरत होती है. क्योकि इस सीरीज में श्रेयस की कप्तानी की आलोचना भी हुई है. अब BCCI से एक बड़ी खबर आ रही है. यह सूर्यकुमार यादव के लिए खुशखबरी मानी जा रही है.
सूर्या की होगी टीम इंडिया में एंट्री
T20I कप्तानी और टीम से बाहर किए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें एक बार फिर जाग गई हैं. BCCI सूत्रों ने साफ संकेत दिया है कि सूर्या के लिए टीम के दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं. अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें फिर से टीम में शामिल किया जा सकता है. यानि कि अगले विश्वकप में भी खेलना का मौका बन सकता है. सूर्या ने अब तक कप्तानी के दबाव में बल्लेबाजी की है लेकिन बिना कप्तानी के भी मौके मिलनी चाहिए. ऐसे में उनके प्रदर्शन में सुधार आ सकता है.
BCCI ने दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया में आना है पक्का
एक बीसीसीआई सूत्र ने कहा, “सूर्यकुमार यादव के लिए दरवाजे अभी भी खुले हैं. वह फिलहाल प्लान में नहीं हैं, लेकिन अगर घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं तो उन्हें जरूर मौका दिया जाएगा” चयनकर्ता अब सूर्या से उम्मीद कर रहे हैं कि वे घरेलू सीजन में फॉर्म हासिल करें और अपनी जगह वापस हासिल करें. 35 वर्षीय सूर्या अभी भी टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.
वैसे अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ होनी है. अगर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम वहां भी संघर्ष करती है तो सूर्या की वापसी और तेज हो सकती है. कई पूर्व खिलाड़ी और विशेषज्ञ पहले से ही सूर्या को वापस लाने की वकालत कर रहे हैं.
