T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद के मैदान में भारत और न्यूजीलैंड की टीम दोनों टीम मैदान में उतरी. और यह दिन आज बस खेलने के लिए नहीं था यह दिन था इतिहास रचने का. पिछली बार की चैंपियन भारतीय टीम इस बार T20 World Cup 2026 में इतिहास रचने उतरी थी. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन इस बार अभिषेक का बल्ला चल पड़ा और संजू ने साथ दिया.

जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके उतरी और फाइनल में 255 रन का बड़ा लक्ष्य न्यूजीलैंड के सामने रख दिया है. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज के सामने भारतीय गेंदबाजी ने कमर तोड़ दिया. और कवी टीम  महज  159 रन पर ऑलआउट हो गयी. और भारत ने एक साथ तीन तीन इतिहास रच दिया.

भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम बनी. वही अपने घरे में टी20 विश्वकप जीतने वाली पहली टीम भारत की बनी. लगातार तीसरी बार टी20 विश्वकप जीतने वाली बनी भारतीय टीम.

अभिषेक ने काटा बवाल, ईशान-संजू का कोहराम

T20 World Cup 2026 फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट में चला. अभिषेक ने महज 18 गेंद में अर्धशतक जड़ कर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिला दी. भारत ने पॉवरप्ले में ही बेहतरीन शुरुआत कर ली थी.

संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगाया. सैमसन ने 89 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप में उनकी लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी रही. वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 18 गेंद में पचासा जड़ा. ईशान किशन ने भी 25 गेंद में 54 रनों का योगदान दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए T20 World Cup 2026 फाइनल में 255 रन बनाए और यह ऐतिहासिक स्कोर था.

न्यूजीलैंड इस गलती से हारी विश्वकप, BCCI के इस फैसले से जीती भारतीय टीम

टॉस जीत कर लक्ष्य का पीछा करना ही कीवी कप्तान की सबसे बड़ी गलती साबित हुई. और न्यूजीलैंड की टीम कभी जीत की रेस में थी ही नहीं. टिम साइफर्ट के 52 रन और कप्तान मिचेल सैंटनर की 43 रनों की पारी के अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज प्रभावशाली पारी नहीं खेल पाया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, जिन्होंने कुल 4 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. उनके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया.

वही भारत के जीत में चयनकर्ता और BCCI का दमदार फैसला भी था जिस तरह से ईशान किशन की वापसी हुई और संजू को मौका दिया गया है यह एक बेहतरीन और चैंपियन बनाने के लिए फैसला था.

ALSO READ:IND vs NZ, TOSS: टॉस हारते सूर्या ने फाइनल के बदल दिया प्लान, सूर्या ने बताया क्यों कुलदीप को नही दिया मौका