T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026 सुपर 8 मुकाबले से पहले सूर्या ने 4 खिलाड़ियों को किया बाहर! नीदरलैंड के खिलाफ बदली टीम इंडिया की प्लेइंग XI

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारत ने पाकिस्तान को हराकर अपना तीसरा मुकाबला जीत लिया है. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुँच चुकी है. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कप्तान सूर्या ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया था. अभिषेक शर्मा की वापसी कराई थी साथ में कुलदीप यादव को भी मौका दिया गया था. वही अर्शदीप को बाहर किया गया था. अब भारतीय टीम का ICC T20 World Cup 2026 में अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाना है. इस टीम के खिलाफ सूर्या बड़े अपने  प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते है.

सुपर 8 मुकाबले से पहले सूर्या इन 5 खिलाड़ी को रखेंगे बाहर

ICC T20 World Cup 2026 भारत सुपर 8 में पहुँच चुका है जहाँ कोई भी मुकाबला अब आसान नहीं होने वाला है. वहां साउथ अफ्रीका जैसे देश क असाथ भिड़ंत होगी. लेकिन उससे पहले नीदरलैंड के खिलाफ खेला जाना जिसके लिए टीम में बदलाव दिख सकते है. कोलम्बो में भले भारत स्पिन के साथ गया था लेकिन अहमदाबाद में कुछ और खिलाड़ियों को अजमाया जा सकता है.

सबसे पहला बदलाव हो सकता है ICC T20 World Cup 2026 ओपनिंग जोड़ी में जिसमे अभिषेक शर्मा को अभी आराम दिया जा सकता है. अभिषेक अभी फॉर्म में आये नहीं है ऐसे में संजू सैमसन को उनकी जगह मौका दिया जा सकता है. जो ईशान किशन के साथ ओपनिंग कर सकते है.

ICC T20 World Cup 2026: इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता

वही बेंच गर्म करने वाले खिलाड़ियों में अभी वाशिंगटन सुन्दर बाहर रह सकते है. जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है. बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अहम् मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन किया था. लेकिन अब उनकी जगह अर्शदीप और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. कुलदीप को आराम मिल सकता है.

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की संभवित प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

ALSO READ:Team India का सुपर 8 मुकाबला हुआ फिक्स! इन 3 टीमों से खेलेगा भारत, सामने आया पूरा शेड्यूल