IPL 2025 के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया था जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था। मैदान पर जसप्रीत बुमराह और एक बल्लेबाज़ के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई थी कि मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। उस घटना के बाद लोगों को लगने लगा था कि अब इस खिलाड़ी का करियर मुश्किल में पड़ सकता है। लेकिन अब जो खबर सामने आई है, वो चौंकाने वाली है इस खिलाड़ी को टीम इंडिया (Team India) में मौका मिल गया है।
करुण नायर से हुई थी बुमराह की तीखी बहस
इस विवाद का केंद्र कोई और नहीं बल्कि करुण नायर थे। IPL 2025 के एक मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और करुण नायर के बीच ज़बरदस्त बहस हुई थी। मामला इतना बढ़ा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर गाली-गलौज तक की स्थिति बन गई थी। हालांकि बाद में टीम इंडिया मैनेजमेंट ने इस मुद्दे को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन यह विवाद चर्चा का विषय बन गया था।
प्रदर्शन ने दिलाया Team India में दोबारा मौका
करुण नायर ने विवाद के बाद मैदान पर अपने खेल से सभी को चुप करवा दिया। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए की ओर से शानदार प्रदर्शन किया, जिससे चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर गया। अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) में शामिल कर लिया गया है। यह उनके लिए एक बड़ा मौका है खुद को साबित करने का।
फैंस भी करुण नायर की वापसी से खुश
टीम इंडिया में करुण नायर की वापसी से उनके समर्थक काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। फैंस का मानना है कि करुण एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्हें पहले ही टीम इंडिया (Team India) में मौका मिल जाना चाहिए था। अब देखना दिलचस्प होगा कि वे इस मौके को कैसे भुनाते हैं और अपने आलोचकों को किस तरह जवाब देते हैं।
Read More:IPL 2025 फाइनल के बाद धोनी, रोहित और विराट नहीं बल्कि ये भारतीय खिलाड़ी कर सकता है संन्यास का ऐलान