Team India
Team India

भारतीय क्रिकेट टीम फैंस के लिए एक बार फिर खुशखबरी आ रही है। टीम इंडिया (Team India) के दो मशहूर खिलाड़ी इस बार मैदान पर नहीं बल्कि निजी जिंदगी में एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं। कौन हैं ये खिलाड़ी और किसके साथ रचाने जा रहे हैं शादी?

1) शिखर धवन

टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने अब अपने जीवन में एक नया मोड़ लिया है। लंबे समय तक निजी संघर्ष और तलाक के बाद, अब उन्होंने अपनी नई प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। आयरलैंड की प्रोडक्ट कंसल्टेंट सोफी शाइन के साथ शिखर धवन के रिश्ते की पुष्टि खुद सोफी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर की।

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मच गई। माना जा रहा है कि शिखर और सोफी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। टीम इंडिया का यह बल्लेबाज अब मैदान के बाहर भी नई पारी खेलने के लिए तैयार है।

2)युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल का नाम इन दिनों रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। चहल और महवश को हाल ही में कई सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया है, खासकर आईपीएल के दौरान।

दोनों के बीच सोशल मीडिया पर भी कई बार रोमांटिक इंटरेक्शन देखने को मिले हैं। चहल की पिछली शादी टूटने के बाद यह रिश्ता उनके लिए एक नई शुरुआत साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम इंडिया (Team India) का यह गेंदबाज़ जल्द ही महवश के साथ शादी की घोषणा कर सकता है।

Read More:दबाकर चिकन-मटन खाते हैं टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, एक तो मैच के दिन भी नहीं रूकता