Team India का 10 मैच की टी20I सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, लगातार करेगा 3 देश का दौरा
Team India का 10 मैच की टी20I सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, लगातार करेगा 3 देश का दौरा

Team India: भारत में अभी इंडियन प्रीमियर लीग(IPL 2026) का आयोजन हो रहा है. विश्व की सबसे अमीर और देखी जानी वाली क्रिकेट लीग के बाद का टीम इंडिया का शेड्यूल की घोषणा हुई है. Team India ने हाल ही में लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत आईसीसी वर्ल्ड कप जीत चुका है. लेकिन अब फैंस को इस बात का भी इंतजार है अब Team India पहला टी20 सीरीज कब आगाज करेगा और किस देश के खिलाफ खेलेगा. इसके लिए अब BCCI ने इंतजार ख़त्म कर दिया है. आइये जानते है आईपीएल के बाद भारत का शेड्यूल.

Team India का 10 इंटरनेशनल टी20 मैच की सीरीज का ऐलान

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को ख़त्म होगा. इस मैच के बाद खिलाड़ी को ज्यादा लम्बा आराम नहीं रहेगा. और वह Team India के लिए टी20 सीरीज के लिए रवाना होंगे. भारत केवल एक महीने इ 10 टी20 मैच खेलेगा. जिसमे सबसे पहला मुकाबला 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा. भारतीय टीम जून में आयरलैंड का दौरा करेगी जहां 2 टी20 मैच खेलेगी. दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. इसके बाद भारत इंग्लैंड का दौरा करेगा जहाँ 5 टी20 मैच की सीरीज खेला जायेगा.

वही भारत का अगला दौरा ज़िम्बाब्वे का होगा जहाँ 3 टी20 मैच भारत खेलेगा. इसलिए एक महीने भारत लगातार टी20 सीरीज में व्यस्त रहेगा.

Team India का 10 मैच का यहां देखें शेड्यूल

भारत का आयरलैंड दौरा 

  • 26 जून (शुक्रवार)- भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20 (बेलफास्ट)
  • 28 जून (रविवार)- भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 (बेलफास्ट)

इंग्लैंड दौरा

  • 1 जुलाई (बुधवार)- भारत बनाम इंग्लैंड – पहला टी20 (डरहम)
  • 4 जुलाई (शनिवार)- भारत बनाम इंग्लैंड – दूसरा टी20 (मैनचेस्टर)
  • 7 जुलाई (मंगलवार)- भारत बनाम इंग्लैंड – तीसरा टी20 (नॉटिंघम)
  • 9 जुलाई (गुरुवार)- भारत बनाम इंग्लैंड – चौथा टी20 (ब्रिस्टल)
  • 11 जुलाई (शनिवार)- भारत बनाम इंग्लैंड – पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन)

ज़िम्बाब्वे दौरा 

  • 23 जुलाई (गुरुवार)- पहला टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 25 जुलाई (शनिवार)- दूसरा टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 26 जुलाई (रविवार)- तीसरा टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब

ALSO READ:RCB vs CSK: चिन्नस्वामी में RCB की मार से चेन्नई हुई पानी-पानी, जीत को तरसा धोनी टीम, 43 रन की जीत से पॉइंट टेबल में मचाया तहलका