IPL की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं तो वही सबसे सफल कप्तानों की बात करें तो वो रोहित शर्मा और एमएस धोनी रहें हैं। लेकिन पिछले साल से ये दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं और इसके बाद से इन दोनों टीमों के प्रदर्शन में भारी गिरावट आई है।
रोहित शर्मा और एमएस धोनी की सफलता
रोहित शर्मा और एमएस धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तान रहे हैं और इन दोनों ने अपनी अपनी टीम को 5-5 बार चैंपियन बनाया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार खिताब जीती तो एमएस धोनी की कप्तानी में भी चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार खिताब जीती।
इन दोनों को उनकी टीम ने साल 2024 से कप्तानी से हटाया और उसके बाद दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब हो गया है। मुंबई इंडियंस पिछले साल आखिरी नंबर पर रही तो चेन्नई सुपर किंग्स पिछले साल छठे नंबर पर रही। अब इस साल भी दोनों टीमें अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है।
ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या बने विलेन
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पंड्या को कप्तानी दी, तो चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की जगह पर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौपी, लेकिन इन दोनों नए कप्तानों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
हार्दिक पंड्या और ऋतुराज गायकवाड़ से दोनों टीमों के फैन्स को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद हैं, लेकिन दोनों असफल हो रहें हैं और काफी खराब कप्तानी कर रहे हैं। अब ये दोनों कप्तान IPL में ऐसे ही प्रदर्शन करते रहें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा फैसला लेना होगा।
Read More:कौन हैं प्रियांश आर्य? चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 9 छक्के लगाकर सिर्फ 39 गेंदों में लगाया शतक