IPL 2025 की शुरुआत होने वाली है और इस बार कुछ अनुभवी विदेशी खिलाड़ी अपना आखिरी सीजन खेल सकते हैं। ये वो खिलाड़ी हैं जो सालों से IPL का हिस्सा रहे हैं और अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं। आइए जानते हैं वो 4 विदेशी खिलाड़ी जिनका IPL 2025 हो सकता है आखिरी सीजन।
1. फाफ डु प्लेसिस
फाफ डु प्लेसिस IPL के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में RCB के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं और अपनी बल्लेबाजी से कई यादगार पारियां खेली हैं।
उम्र बढ़ने के साथ उनका प्रदर्शन थोड़ा गिरा है और ऐसे में IPL 2025 उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।
2. ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट IPL में अपनी घातक स्विंग बॉलिंग के लिए मशहूर हैं। वह IPL में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
36 साल की उम्र में उनकी फिटनेस पर असर पड़ सकता है, जिससे IPL 2025 उनका आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है।
3. ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल को T20 क्रिकेट का विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। RCB के लिए उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं।
हालांकि, उम्र के साथ-साथ उनकी फील्डिंग और ऑलराउंड परफॉर्मेंस पर असर दिखने लगा है। IPL 2025 के बाद मैक्सवेल अपने करियर को अलविदा कह सकते हैं।
4. जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर अभी महज 30 साल के हैं, लेकिन बार-बार चोटिल होने के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ है।
IPL में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन लगातार फिटनेस समस्याओं के चलते IPL 2025 उनके लिए आखिरी सीजन साबित हो सकता है।