Virat Kohli
Virat Kohli

RCB और DC के बीच IPL 2025 का मुकाबला जारी है, लेकिन मैच के बीच एक ऐसा लम्हा आया जिसने विराट कोहली के नाम एक नया इतिहास लिख दिया। मैदान पर उतरे विराट कोहली ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो आज तक कोई भी बल्लेबाज़ नहीं कर सका। तो क्या है यह सुनहरी उपलब्धि।

विराट कोहली का ऐतिहासिक मुकाम

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाज़ी की। विराट कोहली एक बार फिर टॉप ऑर्डर में उतरे और भले ही वह सिर्फ 22 रन (14 गेंदों में) बनाकर आउट हुए, लेकिन इस छोटी पारी में उन्होंने 2 छक्के और 1 चौका लगाकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली(Virat Kohli) IPL इतिहास में 1000 से ज़्यादा बॉउंड्रीज़ लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। यह उपलब्धि अब तक किसी भी बल्लेबाज़ के नाम नहीं थी।

कोहली हैं लिस्ट में सबसे आग

विराट कोहली (Virat Kohli) अब IPL के सर्वाधिक बॉउंड्रीज़ मारने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 1001 बॉउंड्रीज़ (चौके + छक्के) लगाकर इतिहास में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज किया है। आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर:

  • 1001 – विराट कोहली
  • 920 – शिखर धवन
  • 899 – डेविड वॉर्नर
  • 885 – रोहित शर्मा
  • 761 – क्रिस गेल
  • 709 – सुरेश रैना
  • 664 – एबी डिविलियर्स
  • 663 – रॉबिन उथप्पा
  • 628 – एमएस धोनी
  • 627 – दिनेश कार्तिक
  • 610 – अजिंक्य रहाणे
  • 599 – केएल राहुल
  • 598 – फाफ डु प्लेसिस

विराट कोहली (Virat Kohli)का ये रिकॉर्ड साबित करता है कि वह सिर्फ रन मशीन नहीं, बल्कि IPL के सबसे कंसिस्टेंट और क्लासिक बल्लेबाज़ हैं।

Read More:ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स में ऋतुराज गायकवाड़ को रिप्लेस, एक हैं 17 साल का बल्लेबाज