Virat Kohli
Virat Kohli

आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से कप्तानी से दूर रहे कोहली को एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि टीम मैनेजमेंट की तरफ से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की मानें तो रजत पाटीदार की चोट ने इस फैसले को मजबूती दी है।

रजत पाटीदार के चोटिल होने के बाद बढ़ी विराट कोहली की जिम्मेदारी

आरसीबी के युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार, जिन्हें फ्रेंचाइज़ी कप्तानी की जिम्मेदारी देने की सोच रही थी, अब चोट के चलते आईपीएल 2025 से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में विराट कोहली को एक बार फिर टीम की कमान सौंपने की चर्चा तेज हो गई है। कोहली (Virat Kohli) का अनुभव, लीडरशिप स्किल्स और मैदान पर जोश टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Virat Kohli की कप्तानी में आरसीबी का रिकॉर्ड और टीम का भरोसा

विराट कोहली ने सालों तक आरसीबी की कप्तानी की है और भले ही टीम को ट्रॉफी ना दिला पाए हों, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइज़ी को एक पहचान जरूर दी है। टीम मैनेजमेंट जानता है कि कोहली जैसा नेतृत्वकर्ता खिलाड़ियों को प्रेरित कर सकता है। रजत पाटीदार की गैरमौजूदगी में अनुभवी कोहली को कप्तान बनाना एक सुरक्षित और मजबूत विकल्प है।

क्या आखिरी बार कप्तानी करते दिखेंगे विराट कोहली?

आरसीबी के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वापसी उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। आईपीएल 2025 में वो शायद आखिरी बार कप्तानी करते हुए नजर आएं, क्योंकि उम्र और कार्यभार को देखते हुए भविष्य में टीम किसी युवा को जिम्मेदारी सौंप सकती है। लेकिन इस बार कोहली के पास मौका होगा अपने फैंस को जीत का तोहफा देने का।

Read More:टीम इंडिया को मिला नया सुपरस्टार, विराट कोहली के बाद लड़कियों की हैं पहली पसंद