WPL 2026
WPL 2025: रुक गयी थी करोड़ो फैंस की धड़कने, हार गयी थी RCB, इस खिलाड़ी ने अचानक पलटा मैच, RCB फिर बनी चैंपियन

WPL 2026 फाइनल का मुकाबला वड़ोदरा के मैदान में खेला गया. फाइनल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीम ने जबरदस्त रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. WPL 2026 में RCB ने टॉस जीता और आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले गेंदबाजी का चुनाव किया, जबकि डीसी की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स कर रही हैं.

डीसी अपना चौथा महिला प्रीमियर लीग WPL 2026 फाइनल खेल रही है. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन का लक्ष्य खड़ा किया. वही इस मैच में रोमांच का सारा सीमा पार कर दिया. RCB ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की.

रोमांच की सारे हदे पार, RCB बनी चैंपियन

WPL 2026 फाइनल में 203 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम के तरफ बेहतरीन शुरुआत मिली. पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद RCB के तरफ से कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की जिसमें दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी देखने को मिली, एक समय ऐसा लगा था आसानी से जीत मिल जाएगी लेकिन बैक टू बैक अचानक गिरने लगे. जार्जिया वाल आउट हुई उसके बाद रिचा घोष भी आउट हो गये. स्मृति मंधाना थी तब तक उम्मीद थी लेकिन आखिरी ओवर से पहले आउट हुई. स्मृति 87 तो वहीं जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की पारी खेली.

इसके बाद राधा यादव ने आते ही बाउंड्री लगाने की कोशिश की लेकिन उनका कैच छूटा इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की और लगातार 2 गेंद पर 2 चौका जड़ा, और WPL 2026 जीत कर दूसरी बार चैंपियन बनी.

दिल्ली ने बनाया था रन

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 तो वहीं लौरा वोल्वाडर्ट ने 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरी शिनेल हेनरी ने सिर्फ 15 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली. आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में सयाली सतघरे, अरुंधती रेड्डी और नादिन डी क्लर्क ने एक-एक विकेट हासिल किया.

ALSO READ:ईशान का हाहाकार, तिलक ने वापसी करते काटा ग़दर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत ने दहाड़ा, 30 रन से साउथ अफ्रीका को रौंदा