Yashasvi Jaiswal
Yashasvi Jaiswal

आईपीएल 2025 का रद्द होते ही क्रिकेट जगत में एक और बड़ी हलचल मच गई है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) , जो अपनी दमदार बल्लेबाजी और युवा ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं, अब सुर्खियों में हैं अपने एक अहम फैसले को लेकर। यशस्वी जायसवाल ने क्या फैसला लिया?

मुंबई को छोड़ने की तैयारी में थे यशस्वी

कुछ समय पहले खबर आई थी कि यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) मुंबई की टीम को छोड़कर गोवा की तरफ रुख करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी मांगा था। माना जा रहा था कि गोवा क्रिकेट संघ ने उन्हें कप्तानी की पेशकश की थी, जिससे यशस्वी काफी प्रभावित थे। गोवा के लिए खेलना और टीम की अगुवाई करना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ा मौका हो सकता है, लेकिन यशस्वी ने अब अपने फैसले बदल लिया है।

आखिरकार लिया मुंबई के साथ ही रहने का निर्णय

आईपीएल के रद्द होने बाद विचार-विमर्श के बाद यशस्वी जायसवाल ने तय किया कि वे मुंबई की टीम को नहीं छोड़ेंगे और आने वाले घरेलू सीजन में भी मुंबई के लिए ही खेलते नजर आएंगे। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि मुंबई ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वे अपनी जड़ों से जुड़कर ही आगे बढ़ना चाहते हैं। यह फैसला यशस्वी की लिए बहुत जरूरत था।

Yashasvi Jaiswal का घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड

23 वर्षीय यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड शानदार है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक 36 मैचों में 3,712 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी सबसे खास उपलब्धि यह है कि उन्होंने महज 17 साल की उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था, जो उन्हें सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाला खिलाड़ी बनाता है।

Read More:रोहित शर्मा के संन्यास के बाद टी20, वनडे और टेस्ट कप्तान के नाम आए सामने, इन 3 दिग्गजों को जिम्मेदारी