IPL का नया सीजन दस्तक देने वाला है, और हर टीम अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप दे रही है। इस बार कई युवा सितारे उभरकर सामने आए हैं, लेकिन उम्रदराज खिलाड़ियों का भी जलवा बरकरार है। ऐसे खिलाड़ी जो अपने अनुभव और क्लासिक खेल से हर बार लीग में नया रंग भरते हैं।

1) महेंद्र सिंह धोनी

IPL

चेन्नई सुपर किंग्स के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। 43 साल के धोनी के लिए यह सीजन शायद आखिरी हो सकता है, और फैंस उन्हें एक आखिरी बार सीएसके की पीली जर्सी में देखने को बेताब हैं। IPL के इतिहास में धोनी का योगदान अमूल्य रहा है 264 मैच, 5000+ रन, और अनेकों यादगार फिनिश। चेन्नई के फैंस के लिए धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि एक इमोशन हैं।

2) फाफ डू प्लेसी – दिल्ली के लिए नया एक्स फैक्टर

IPL

IPL 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान रहे फाफ डू प्लेसी इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। 40 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और विस्फोटक बल्लेबाजी किसी युवा से कम नहीं। दिल्ली ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा है, और उनकी मौजूदगी टीम को अनुभव और स्थिरता देगी। 145 मैचों में 4500+ रन बनाने वाले डू प्लेसी के कवर ड्राइव और पुल शॉट इस बार दिल्ली के फैंस को मंत्रमुग्ध कर सकते हैं।

3) रोहित शर्मा

IPL

भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा इस सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। 38 साल के हो चुके रोहित के नाम IPL में 6000+ रन और 5 खिताब हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई ने कई यादगार पल दिए हैं, लेकिन इस बार बड़ा सवाल यह है क्या वह अपनी आक्रामक बैटिंग जारी रखेंगे? इंटरनेशनल क्रिकेट में हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित से आईपीएल में भी वही फॉर्म बरकरार रखने की उम्मीद होगी।

Read More:महेंद्र सिंह धोनी नहीं है IPL के सबसे अमीर क्रिकेटर,पैसों के मामले में यह खिलाड़ी है उनसे आगे