Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है, और इस बार टूर्नामेंट का पहला ही हफ्ता कई बड़े मुकाबलों से भरा रहेगा। सबसे बड़ा मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा, जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल हैं, और जब भी ये दो टीमें भिड़ती हैं, फैंस को जबरदस्त क्रिकेट देखने को मिलता है। हालांकि, इस बार मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला अलग तरह की चुनौती लेकर आ रहा है, क्योंकि टीम को एक नए कप्तान के साथ उतरना होगा।

Suryakumar Yadav को मिली कप्तानी

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2025 के पहले मैच में खेलने की अनुमति नहीं मिली है। बीते सीजन में उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस तीन बार स्लो ओवर रेट के उल्लंघन की दोषी पाई गई थी, जिसके चलते बीसीसीआई ने उन पर एक मैच का बैन लगा दिया है। यही नहीं, टीम के सबसे बड़े गेंदबाजी हथियार जसप्रीत बुमराह भी चोट के कारण पहले चार मैचों से बाहर हो चुके हैं। इन दो बड़े झटकों के बाद मुंबई इंडियंस ने Suryakumar Yadav को पहले मैच के लिए कप्तान बनाएगा वो भारतीय टीम के भी मौजूदा t20i के कप्तान है।

Suryakumar Yadav के लिए सुनहरा मौका

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav के पास पहली बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने का मौका है। वह पिछले कुछ सालों से टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे थे, और अब उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। चेन्नई सुपर किंग्स जैसी अनुभवी टीम के खिलाफ उनकी कप्तानी की असली परीक्षा होगी।

रोहित शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, और मिचेल सेंटनर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन उनके लिए फायदेमंद रहेगा।मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन की सबसे अहम शुरुआत होगी, और Suryakumar Yadav के नेतृत्व में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने लायक होगा। क्या वह अपनी कप्तानी से टीम को जीत की राह पर ला पाएंगे, या शुरुआती झटकों के कारण मुंबई इंडियंस को संघर्ष करना पड़ेगा ये देखना दिलचस्प होगा।

Read More:40 साल की उम्र में भी इस क्रिकेटर की IPL 2025 में होगी वापसी, धोनी की तरह बुढ़ापे में करेगा कमाल