आईपीएल 2025 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, हर मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ को और रोमांचक बना रहा है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए ताज़ा मुकाबले में मुंबई ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर लीग की अंक तालिका (IPL 2025 Points Table) में कुछ बदलाव ला दिए हैं.

मुंबई इंडियंस की वापसी

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ अब मुंबई के 7 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.24 तक पहुँच गया है, जिससे वे सातवें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं हैदराबाद के लिए ये हार एक और झटका रही। उन्होंने 7 में से सिर्फ 2 मैच जीते हैं और -1.22 के NRR के साथ वे नौवें स्थान पर मौजूद हैं।

शीर्ष पर दिल्ली का कब्ज़ा

दिल्ली कैपिटल्स 6 में से 5 मैच जीतकर 10 अंकों के साथ आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर बनी हुई है। उनका NRR +0.74 है। गुजरात टाइटंस (8 अंक, NRR +1.08), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (8 अंक, NRR +0.67) और पंजाब किंग्स (8 अंक, NRR +0.17) भी 6 मैचों में 4-4 जीत के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स 7 में से 4 जीत और NRR +0.09 के साथ 8 अंकों पर हैं, पर मैच ज्यादा खेलने की वजह से वे पांचवें स्थान पर हैं।

निचले पायदान की जंग

आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल (IPL 2025 Points Table) में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ छठा स्थान बना रखा है। राजस्थान रॉयल्स (2 जीत, NRR -0.71) आठवें स्थान पर है। हैदराबाद की स्थिति नौवें नंबर पर है, और चेन्नई सुपर किंग्स की हालत और भी खराब है 2 जीत और -1.28 के NRR के साथ वे सबसे नीचे हैं।

यह भी पढ़ें: ग्लैन फिलिप्स की जगह गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को किया अपनी टीम में शामिल, लगाता है बड़े बड़े छक्के